Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

डुमैला मल्ला में कृषि विभाग का ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ – किसानों के लिए नई दिशा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – विकास खण्ड बीरोंखाल की न्याय पंचायत डुमैला मल्ला में कृषि विभाग के तत्वाधान में  “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य पालन से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, योजनाओं एवं वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे वे अपनी कृषि गतिविधियों को अधिक लाभकारी बना सकें।

 

इस दौरान किसानों द्वारा दिए गए सुझावों का भी संबंधित विभागों द्वारा संज्ञान में लिया गया, ताकि भविष्य में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में योजनाओं का क्रियान्वयन किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप किया जा सके। कार्यक्रम में कृषि विभाग के साथ-साथ पशुपालन विभाग, डेयरी विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) भरसार तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय भरसार के वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!