Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

एंकर विधानसभा अध्यक्ष ने किया “डिजिटल कार्व एंड हैंडीक्राफ्ट” फर्म का दौरा, स्वरोजगार की मिसाल बने सेहवाल रावत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में स्थित ‘डिजिटल कार्व एंड हैंडीक्राफ्ट’ नामक काश्तकारी फर्म का दौरा किया। इस फर्म का संचालन युवा उद्यमी सेहवाल रावत द्वारा किया जा रहा है, जो उत्तराखंड की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक धरोहरों को आधुनिक तकनीक जैसे सीएनसी और लेज़र कटिंग के माध्यम से सुंदर कलाकृतियों में ढालने का कार्य कर रहे हैं। ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने सेहवाल रावत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि को संरक्षित कर रही हैं, बल्कि स्वरोजगार और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।सेहवाल रावत वर्ष 2017 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और अब तक अपने कार्यों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक छवि को देशभर में पहचान दिला चुके हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार की स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण लेकर इस व्यवसाय की शुरुआत की गई थी। आज वे स्वयं आत्मनिर्भर बनकर 20 अन्य युवाओं को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सेहवाल रावत जैसे युवा उद्यमियों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने रावत को उनके नवाचार, समर्पण एवं सांस्कृतिक संरक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तराखंड को ऐसे युवाओं पर गर्व है।गौरतलब है कि सेहवाल रावत अमेरिका में नौकरी छोड़कर भारत लौटे और कोटद्वार में स्वरोजगार को अपनाते हुए न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि कई अन्य लोगों के लिए भी आजीविका के साधन सृजित किए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!