Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन को लेकर आख्या दें अधिकारी- डीएफओ गढ़वाल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – ग्राम पंचायत स्तर पर कूड़े के व्यवस्थित संकलन व विकासखण्ड स्तर पर उसके व्यवस्थित रूप से निस्तारण को लेकर उप वन संरक्षक गढ़वाल वन प्रभाग/सदस्य सचिव जिला गंगा समिति स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की समन्वय बैठक का वीसी के माध्यम से आयोजन किया। उप वन संरक्षक गढ़वाल वन प्रभाग कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, निर्माण एवं विध्वंस वेस्ट प्रबंधन, प्लास्टिक प्रबंधन एवं शौचालय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संबंधित रेखीय विभागाध्यक्षो के साथ चर्चा की गयी।

सदस्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर एमए जिला पंचायत व विकासखण्ड स्तर पर किये गए कार्यों की आख्या उपलब्ध कराएं। गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा जिला पंचायत व विकासखंड स्तर पर चालानी कार्रवाई का अधिकार दिया गया है। उन्होंने ग्रामीण कस्बों के सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को गांवों में कूड़े के लिए निर्धारित स्थानों पर उसका नियमित एकत्रीकरण सुनिश्चित करवाने को कहा है। साथ हीं विकासखण्ड स्तर पर कूड़े के समुचित प्रबंधन को लेकर एमए जिला पंचायत को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, कार्याधिकारी जिला पंचायत भावना रावत आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!