Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

घटिया निर्माण पर महापौर का एक्शन, ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुरनाला निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किये जाने की शिकायत पर महापौर विकास शर्मा ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंचकर काम रूकवा दिया और ठेकेदार का भुगतान रोकने के साथ ही उसे ब्लैकलिस्टेड कर दिया। महापौर ने कहा कि निर्माण कार्यों में अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दशमेश नगर आवास विकास में नगर निगम की ओर से नाला निर्माण कराया जा रहा है। गुरूवार शाम नाला निर्माण में पुरानी और घटिया ईटों का इस्तेमाल होने की शिकायत पर महापौर विकास शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने पर मेयर का पारा चढ़ गया ।

उन्होंने तुरंत काम रोकने के निर्देश दिये। महापौर ने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल सहित नगर निगम के निर्माण विभाग की टीम को भी तुरंत मौके पर बुलाया। जांच के दौरान पता चला कि ठेकेदार ने इससे पहले जो नाले का निर्माण किया है उसमें भी घटिया स्तर की ईंटे लगायी हैं। जिस पर महापौर ने ठेकेदार का पूरा भुगतान रोकने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। साथ ही ठेकेदार मोहसिन और उसकी फर्म को भी ब्लैक लिस्टेड करने और नगर निगम में उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के भी निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि नगर निगम के जिस जेई की देख रेख में यह काम चल रहा था, उसकी भूमिका की भी जांच की जायेगी।

 इस दौरान महापौर ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार  के खिलाफ पूरे प्रदेश में सीएम धामी ने मुहिम चला रखी है कई भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। नगर निगम में भी भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में नहीं पनपने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी ठेकेदार पुराने और मनमाने ढर्रे पर चल रहे हैं वो सुधर जायें अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जायेगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से जो भी निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, उनका समय समय पर वह खुद निरीक्षण करेंगे और नगर निगम की टीम भी स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लेगी। उन्होंने पार्षदों और वार्डवासियों से भी अपने क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य पर नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप होने चाहिए। ठेकेदारों से निर्माण की गुणवत्ता के साथ ही उसकी  समयसीमा की भी गारंटी ली जायेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!