Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

होनहार श्रुति को ठुकराल ने किया सम्मानित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सीबीएससी बोर्ड की दसवी कक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करने पर पूर्व विधायक ने छात्रा को सम्मानित करते हुये उसे और उसके परिजनों को। बधाई दी। काशीपुर रोड स्थित ब्लूमिंग डेल्स मॉडन स्कूल की छात्रा श्रुति तिवारी ने सीबीएसई बोर्ड की 10वी कक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। योगेश चन्द्र तिवारी की होनहार पुत्री श्रुति की इस सफलता पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल बागवाला स्थित उनके आवास पर पहुंचे और श्रुति को शॉल औढ़ाकर सम्मानित किया और परिजनों को बधाई दी।

इस दौरान ठुकराल ने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि आज बेटीयां हर क्षेत्र में आगे आकर अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर रही है। हम सबका भी उत्तरदायित्व बनता है कि बेटियों को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करते हुये उन्हे और आगे आने का मौका दे। ठुकराल ने श्रुति की इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुये उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रुति को सम्मानित करने के दौरान राधे श्याम शुक्ला, विनीत सोलंकी, ऋषिमित्र तिवारी, अजीत सोलंकी, पंकज ओझा, ऋषिकांत तिवारी, दिव्य प्रकाश पाण्डेय, भरत मिश्रा, दया नाथ गुप्ता, अजय वर्मा, नीरज यादव आदि लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!