Breaking News

नशे के विरुद्ध कार्यवाही, कच्ची शराब की भट्टियों पर की गई छापेमारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर – (वसीम हुसैन) उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के  अंतर्गत चौकी प्रभारी लालपुर में  SI पंकज कुमार के नेतृत्व में शनिवार को चौकी लालपुर क्षेत्र के लालपुर महराया एवं महाराजपुर गांव में नदी किनारे चल रही कच्ची शराब की भट्टियों पर लगातार छापेमारी की गई जिसमें मौके पर लगभग 10,000 लीटर लहन नष्ट किया। लालपुर चौकी के प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |

और पढ़ें

error: Content is protected !!