Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद की तैयारियां तेज, अपर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में मूल्य सर्मथन योजनान्तर्गत गेंहू विपणन सत्र 2024-25 गेंहू खरीद हेतु तैयारियों की बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी ने गेंहू खरीद संस्थाओं को खरीद की सभी व्यवस्थाऐं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

बैठक में सहायक निबन्धक सहकारिता ने बताया कि गेंहू विपणन सत्र 2024-25 मं गेंहु खरीद हेतु जनपद में 40 क्रय केन्द्र खोले जायेंगे। जिसमें आरएफसी द्वारा 9, एनसीसीएफ द्वारा 3 व यूसीएफ द्वारा 28 क्रय केन्द्र खोले जायेंगे।

अपर जिलाधिकारी जोशी ने गेंहु क्रय केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाऐं समय से पूर्ण कराने व पर्याप्त बारदाना रखने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि खरीद केन्द्रों के बाहर खोलने का समय फोन न0 सहित बैनर लगाने तथा पर्याप्त स्टॉफ तैनात करने के निर्देश दिये ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।

बैठक में आरएफसी कुमाऊँ बीएल फिरमाल, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एआर कॉपरेटिव सुमन कुमार, आरएम यूसीएफ त्रिलोचन पाठक, डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार, एनसीसीएफ के अतहर हुसैन उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!