नगर निगम में आज महापौर विकास शर्मा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त पार्षद गणों, नगर निगम परिवार के कर्मचारियों, पर्यावरण पर्यवेक्षकों, मित्रों समूह की महिलाओं और अन्य कर्मचारियों को रंग लगाकर और गुजिया देकर होली के त्योहार को उल्लासपूर्वक मनाया गया।
महापौर ने इस अवसर पर सभी नगर निगम परिवार के सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एक दूसरे के साथ खुशियों का आदान-प्रदान किया और सामूहिक रूप से त्योहार का आनंद लिया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा, “होली भाईचारे और एकता का प्रतीक है। आज का यह आयोजन हम सभी को एकजुट होने का अवसर देता है और हम सभी मिलकर नगर निगम के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम परिवार के सभी सदस्य और कर्मचारी उत्साहित और खुश नजर आए, जिससे समारोह और भी रंगीन और यादगार बन गया।



Skip to content











