लालकुआं – नगर के अंबेडकर पार्क में एनयूजेआई इंडिया उत्तराखण्ड लालकुआँ ईकाई ने होली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया इस अवसर पर कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय मैकूलाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुऐ 2 मिनट का मौन रख उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से लालकुआँ नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी,पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा ,प्रेस क्लब अध्यक्ष बी सी भट्ट , दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, कांग्रेस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल, वरिष्ठ नेता कुंदन सिंह मेहता, प्रदीप सिंह बथ्याल, प्रेमनाथ पंडित ,नंदन सिंह राणा, गोविउ राणा, धर्मवीर मौर्य, बॉबी संबल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी ,राम सागर यादव ,संजय सिंह, रोहन चौधरी, पन्तनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पिकि डिमरी, लक्ष्मी डिमरी,सभासद हेमंत पाड़े,सभासद सुरेश शाह,वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत के अलावा एन यूजे आई के मुकेश कुमार ,गौरव गुप्ता, जफर अंसारी दीवान सिंह बिष्ट ,सभासद नेहा आर्य, अमित कुमार शंकर,नवीन मेर आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन रिंपी बिष्ट ने किया

