Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मोस्ट वांटेड वन तस्कर गिरफ्तार, तस्करों में मचा हड़कंप….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- लालकुआँ तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन की टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में वन विभाग टीम ने वन तस्करों की कमर तोड़कर रख दी है। वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। इस कार्यवाई से वन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि आज वन विभाग की टीम ने वांछित चल रहे मोस्टवान्डेट अभियुक्त पंकज पूरी पुत्र दिवान पूरी निवासी सेगलचौड डम अंदर थाना गदरपुर को मुखबिर की गुप्त  सूचना पर खटोला गाँव थाना दिनेशपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह के घर छापामार कर गिरफ्तार किया गया

 

जिसके बाद पकड़े गए अभियुक्त को टांडा रेंज कार्यालय लाकर पूछताछ की गई जिसमें अभियुक्त ने बताया कि वह बीते लम्बे समय से अपने साथियों के साथ जगंल से खैर की लकड़ी की तस्करी करते आ रहा है उसने बताया कि बीते बर्ष 7 नवंबर 24 को हुई खैर तस्करी के मामले शामिल था जिसमें वन विभाग की टीम ने उसके दो साथियों को चार मोटरसाइकिलों एवं अवैध खैर की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया था उसने बताया कि उक्त तस्करी में वह तथा उसका एक अन्य साथी अमित पुत्र राजेन्द्र मौके से फरार हो गये थे। साथ ही उसने बताया कि उसके तथा उसके साथियों द्वारा जंगल से चोरी की गई खैर की लकड़ी को अलीनगर तहसील स्वार जिला रामपुर निवासी परवेज पुत्र शाबिर तथा जुनैद पुत्र महबूब को बेचते है।

 

जो अपने वाहन लेकर आते थे और डैम से उनके द्वारा चोरी की गई खैर की लकड़ी को लेकर जाते थे। जिसपर वन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।इस कार्यवाई से वन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर वन विभाग की टीम में मुख्य रूप से एसओजी प्रभारी कैलाश चन्द्र तिवारी,वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह, हरीश चन्द्र नयाल,अशोक गौतम, मोहन पाड़े, पान सिंह मेहता, वन आरक्षी हरीशचंद्र बाला, कुमारी सलौनी नागर, कान्ता नेगी सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!