Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

मतदान दिवस पर माता पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

वार्ड 16 बगवाड़ा में पत्नी के साथ किया मतदान

रूद्रपुर- भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने मतदान के दिन की शुरूआत माता पिता से आशीर्वाद लेकर और मंदिर में पूजा अर्चना करके की। इसके बाद वे धर्मपत्नी के साथ मतदान करने निकले। उन्होंने वार्ड 16  वगवाड़ा में बूथ संख्या 64 वोट नंबर 1008 के रूप में मतदान किया उसके बाद विभिन्न वार्डो में पोलिंग बूथों का जायजा लेने के लिए निकले। मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने मतदान की पूर्व संध्या पर देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा कर फीड बैक लिया। उन्होंने मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आहवान भी किया।

 

सुबह उन्होंने माता पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरूआत की और उसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना करके वोट डालने गए। बाद में कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पोलिंग बूथो का जायजा लेने के लिए निकले। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। जनता का जो रूझान दिख रहा है उससे निकाय चुनाव में सभी वार्डों में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ झूठ और प्रपंच है तो दूसरी तरफ भाजपा की विकास और कल्याणकारी सोच है। जनता झूठ और अफवाह फैलाने वालों को  सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

 

इस बार निकाय चुनाव में जनता इतिहास रचेगी। भाजपा रिकार्ड मतों से निगम में हैट्रिक बनायेगी। उन्होंने बूथों पर मतदान के लिए पहुंचे देवतुल्य मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया। कहा कि जनता के आशीर्वाद से रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शहर का चहुमुखी विकास होगा और कोई भी ऐसा काम नहीं होगा जो जनभावनाओं के विपरीत हो।

और पढ़ें

error: Content is protected !!