Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

काशीपुर के विकास के लिए वह ऐसे उम्मीदवार को वोट करें जो उसकी कसौटी पर खड़ा उतरता हो : दीपक वाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने अपने चुनाव की बागडोर जनता के हाथ में सौंपते हुए कहा है कि इस चुनाव का फैसला अब सिर्फ जनता को करना है। जनता के हाथ में है कि वह निर्णय करे कि शहर में सनातन का झंडा बुलंद रखना है या फिर तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को शहर सौंपना है। हिंदू समाज की नब्ज पर हाथ रखते हुए दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर धार्मिक नगरी है। मेयर का चुनाव जीतने के बाद उनके द्वारा यहां अवैध मदरसों को खत्म कर गौ हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सनातनी जनता को सोचना चाहिए कि उसे धर्म नगरी में पौराणिक मंदिर चाहिए या फिर मजार। दीपक बाली ने कहा कि संकल्प पत्र के अलावा भी काशीपुर के लिए उनके दिमाग में विकास का एक अलग ताना बाना है। काशीपुर के धार्मिक व पौराणिक स्थलों को मानस खंड कारिडोर से जोड़ा जाएगा, इससे तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

नगर निगम के मौजूदा पार्कों और नए बनने वाले पार्कों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे। कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हैं, उन्हें खाली कराकर वहां ठेले वालों के लिए वेंडर जोन बनाए जाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री आवास का दायरा बढ़ाया जाएगा और गरीबों को घर दिए जाएंगे। अंडरग्राउंड बिजली की व्यवस्था की जाएगी और घरों तक गैस पाइपलाइन भेजी जाएगी। कुल मिलाकर काशीपुर को मेट्रो सिटी का रूप दिया जाएगा। दीपक बाली ने कहा कि मतदान में एक रात का समय शेष है, ऐसे में जनता को निर्णय लेना होगा कि काशीपुर के विकास के लिए वह ऐसे उम्मीदवार को वोट करे जो उसकी कसौटी पर खरा उतरता हो, या फिर उसे जो तुष्टिकरण की राजनीति कर जनता को गुमराह करने में लगा हो।

और पढ़ें

error: Content is protected !!