Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

मथुरादत्त जोशी ने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस को धोखा देकर थामा भाजपा का दामन- सुमित हृदयेश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का बयान:

हल्द्वानी- मथुरादत्त जोशी ने अपने निजी स्वार्थ के चलते कांग्रेस पार्टी को धोखा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम था। ऐसे में उनका मेरे प्रति इस प्रकार का बयान देना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

सुमित हृदयेश ने कहा कि, “कांग्रेस पार्टी एक परिवार की तरह एकजुट है और हम सभी कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी के साथ मजबूती से खड़े होकर उन्हें चुनाव लड़वा रहे हैं। जो तथ्य स्पष्ट रूप से प्रत्यक्ष हैं, उनके लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती।”

उन्होंने आगे कहा कि मथुरादत्त जोशी, जो अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं, केवल राजनीतिक परपंच फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे निराधार बयानों से कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित नहीं होगा। कांग्रेस का उद्देश्य हमेशा से जनता की सेवा और उनके हितों की रक्षा करना रहा है, और इसी संकल्प के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!