Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने को आतुर है भाजपा सरकार:-खेड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भाजपा प्रत्याशी ने इंटरव्यू में कर दिया साफ

-पूंजीपतियों को बेच दी है सरकारी विद्युत व्यवस्था

रूद्रपुर- कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा ने कहा कि जिस प्रकार पिछले दिनों भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि भाजपा की धामी सरकार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना चाहती है और सरकारी विद्युत के ठेकेदार पूंजीपति को लाभ पहुंचा रही है। ताकि गरीब तबका महंगी बिजली दर के बोझ से दब जाएं। उन्होंने वार्ड-11 संजय नगर खेड़ा,वार्ड-चार आजाद नगर, वार्ड- 37 कल्याणी व्यू रविंद्र नगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने जनता को समझाते है कि जिस प्रकार भाजपा प्रत्याशी प्रीपेड मीटर की खूबियां बता रहे है।

 

वह गरीब तबके के लिए घातक साबित हो सकती है। भाजपा ने हमेशा गरीब मतदाता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। यही कारण है कि नजूल पर मालिकाना हक दिलाने के बाद दो बार सत्ता पर काबिज हुई। सांसद,विधायक व मेयर तक भाजपा के रहे,लेकिन जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए ठोकरें खाने को विवश है। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि गरीब एवं विकास विरोधी भाजपा सरकार को सबक सिखाएं और 23 जनवरी को कांग्रेस को मतदान कर अपने अपमान का बदला ले।

और पढ़ें

error: Content is protected !!