आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोटियाल पहुचे काशीपुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोटियाल पहुचे काशीपुर अजय कोटियाल ने कहा उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और आम जनता की समस्या का समाधान नही कर पा रही है वही विपक्ष में कांग्रेस है जो  की आपसी मतभेद के कारण सही कार्य नही कर पा रही है और दोनों ही बड़ी पार्टी है आम आदमी पार्टी एक नई पार्टी है और जनता भी भाजपा और कांग्रेस की सरकारों को देख चुकी है इन 20 सालो में अब जनता भी समझदार है और तीसरे विकल्प में आम आदमी पार्टी उनको नजर आ रही है कर्नल अजय कोटियाल ने कहा कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल रही है और उधर भाजपा भी यात्रा कर रही है ये सब जनता को आकर्षित करने के लिए किया जाता है आम आदमी पार्टी भी ग्राउंड पर काम करती है और जनता किसके साथ है ये चुनाव के बाद ही पता चलेगा

और पढ़ें

error: Content is protected !!