Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

हल्द्वानी- नशे में धुत लड़कियों ने काटा जमकर हंगामा, सड़क जाम……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- तीन युवतियों ने शराब के नशे में गौला बाईपास रोड काठगोदाम पर जमकर हंगामा काटा। युवतियां सड़क पर आकर नाचने लगी। लोग इनका वीडियो बनाने लगे। इससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने तीनों युवतियों को पकड़कर थाने लाए। इसके बाद तीनों के परिवार के सदस्यों को बुलाकर इन्हें परिवार को सौंप दिया। सोमवार रात करीब 10 बजे काठगोदाम थाने से करीब एक किमी आगे गौला बाईपास पर ट्रैफिक जाम की सूचना पुलिस को मिली।

 

जब एक सिपाही मौके पर पहुंचा तो पता चला कि तीन युवतियों ने शराब पीकर बीच सड़क पर नाच रही थी। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रही थी। सड़क पर चलने वाले युवक गाड़ी रोककर उसका वीडियो बनाने लगे। इससे सड़क जाम हो गई। सूचना पर काठगोदाम थाने के एसआई जगदीश महिला पुलिस के साथ पहुंचे। तीनों लड़कियों को रास्ते से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कड़ी चेतावनी दी गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!