Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी- अतिक्रमण तोड़ने को लेकर प्रशासन-कब्जाधारी के बीच नोकझोंक, व्यापारी बोला- दुकान तोड़ी तो जहर खा लूंगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- नैनीताल हाईवे पर सरस मार्केट के पास अतिक्रमण तोड़ने को लेकर काफी ड्रामा हुआ। अतिक्रमण की जद में आ रही दुकान तोड़ने पर व्यापारी पहले तो अधिकारियों से उलझ गया, इसके बाद दूसरी मंजिल पर चढ़कर जहर खाकर जान देने की धमकी देने लगा। पुलिस ने किसी तरह व्यापारी को पकड़कर नीचे उतारा। इसके बाद अतिक्रमण की जद में आ रहे निर्माण को तोड़ा गया।

 

मंगलपड़ाव से रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। रविवार को नैनीताल हाईवे पर सरस मार्केट के पास सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही चार दुकानों को डेढ़ मीटर तोड़ने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम ने पहले अतिक्रमणकारी को दुकानें खाली करने के लिए कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।

 

इसके बाद प्रशासन ने पुलिस फोर्स बुला ली। साथ ही लोनिवि की टीम दो मंजिल से दुकान तोड़ने के लिए छत पर पहुंची। इसी दौरान व्यापारी की सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई से नोकझोंक हो गई। तकरार के बाद व्यापारी दो मंजिल पर पहुंच गया और जहर खाने की धमकी देने लगा। घटना से कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह व्यापारी को नीचे उतारा।

 

फिर लोनिवि ने अतिक्रमण तोड़ना शुरू किया। देर शाम तक अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई जारी थी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि 23 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई है, उस दिन अंतिम फैसला आ जाएगा। इसके बाद प्रशासन एक सिरे से अतिक्रमण तोड़ेगा।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!