Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

एक विद्यालय में कक्षा 11वी की छात्रा से बायलोजी के टीचर ने की छेड़छाड़…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ कोतवाली निकटवर्ती क्षेत्र अन्तर्गत बिंदुखत्ता के एक विद्यालय में कक्षा 11 में अध्यनरत नाबालिक छात्रा से बायलोजी के टीचर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्र के पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है बताते चले कि यहाँ  बिन्दुखत्ता स्थित तिवारी नगर प्रथम निवासी ग्रामीण ने लालकुआँ कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री शास्त्री नगर के एक शासकीय इंटर कॉलेज में अध्यनरत है।

 

गत आठ अक्टूबर बायोलेब के कक्ष में अध्यापक द्वारा मेरी पुत्री के साथ छेडछाड करते हुए शरीर के विशेष अंगो को गलत तरीके से छुवा और अश्लील हरकत की गई।घर आने के बाद मेरी पुत्री ने अपनी ताई जी को उसके साथ हुई अश्लील हरकत की जानकारी दी गई। जिसके  बाद दिनांक 10 अक्टूबर को मेरी पुत्री अपनी ताई को लेकर विद्यालय गई।दिन आरोपी अध्यापक अवकाश में था। इस दौरान अन्य छात्राओं ने बताया कि इस प्रकार कि हरकते पूर्व में हमारे साथ भी हुई है। जिसके बाद 11 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे 30 से 40 ग्राम वासियों के साथ कोतवाली में तहरीर दी गई।

 

उसी रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे आरोपी अध्यापक एक अन्य अध्यापक के साथ पीड़िता के घर आए आये और मेरी पत्नी और मेरी पुत्री को धमकाया कि तुमने कोतवाली में तहरीर क्यों दी।आस पडोस के लोग आये तो आरोपी बोलने लगा कि हमसे गलती हो गई और हमें मॉफ कर दो नहीं तो हमारा भविष्य खराब हो जाएगा। जब प्रार्थी को इस बात की सूचना मिली तो प्रार्थी ने स्थानीय पुलिस चौकी के कर्मचारियो को घर भेजा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उनको मेरे घर से भगाया गया।

 

फिर उसके बाद उसी रात्रि में मेरी पत्नी और मेरे पडोसी के साथ स्थानीय चौकी में गये और लिखित सूचना देते हुए उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इस घटना क्रम से पूरे क्षेत्र में भय का माहोल बना हुआ है। इधर वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र नेगी ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद केस दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!