हल्द्वानी- शनि बाजार में नाबालिग से छेड़छाड़, पीड़िता की मां और लोगों ने आरोपी को पीटा; गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- शनिबाजार में क्षेत्र के युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान बेटी की शिकायत पर मां ने मौके पर आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिए। लोगों ने भी युवक की धुनाई लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि एक महिला अपनी 12 साल की बेटी के साथ शनिबाजार में खरीदारी के लिए गई थीं।

इस दौरान एक युवक बच्ची को गलत जगह छूने लगा। इस पर बच्ची ने अपनी मां से शिकायत की। मां ने उसी समय युवक को पकड़ लिया। उधर लोगों ने आरोपी युवक की धुनाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शादाब (22) पुत्र इकबाल निवासी इंदिरानगर बड़ी रोड के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!