Breaking News

सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ 38 लाख जारी, 200 शौचालय भी बनेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्दूचौड़ – (जफर अंसारी)  लालकुआं के विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने बताया कि शासन ने लोक निर्माण की डामर सड़क व पुनः निर्माण सुधारीकरण की कुल 7 योजनाओं पर 4 करोड़ 61 लाख रूपये स्वीकृत किये | ये सभी योजनाएं गौलापार क्षेत्र की है।इसी क्रम में हल्दूचौड़ एन.एच  रेलवे क्रासिंग से डूंगरपुर पंचायत घर तक एवं बबूर गुमटी बच्चीधर्मा से जी. जी. आई. सी. दौलिया मार्ग तक सुधारीकरण व पुनः निर्माण की 96 लाख 69 हजार रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की । इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 200 शौचालय निर्माण की अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसके लिए पचास लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। विधायक ने इसके लिए सीएम का आभार जताया है जबकि विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!