Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

पुलिस को चुनौती देकर अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े उड़ाई पूर्व सैनिक की स्कूटी, सूचना के बाद जांच में जुटी पुलिस………

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्दूचौड़- शांत ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर बड़ रही अपराधिक वारदातों पर  लगाम लगाने में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस नाकाम साबित हो रही है। आए दिन अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं रविवार को अज्ञात चोरों द्वारा हनुमान मंदिर रोड में हजामत कराने एक बालबर की दुकान में आए पूर्व सैनिक की स्कूटी चोरी कर चौकी पुलिस को एक और चुनौती दी है।

 

जानकारी के अनुसार बमेटाबंगर खीमा निवासी पूर्व सैनिक प्रातः 11बजे के लगभग यहां हनुमान मंदिर रोड में स्थित बालबर मिलन हेयर ड्रेसर में अपनी हजामत बनाने आए थे और उन्होंने अपनी स्कूटी बालबर की दुकान के बाहर खड़ी की थी किंतु जब वह हजामत कराकर बाहर निकले तो उनकी स्कूटी संख्या यू के 04 आर 6317 पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया था। बता दें कि शांत ग्रामीण क्षेत्र  में बीते दिनों में चोरी की वारदातों में एकदम से इजाफा हुआ है।

 

जिसे देख कर लग रहा है कि हल्दूचौड़ चौकी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है और चोर पुलिस को चकमा देकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित पूर्व सैनिक ने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दे दी है पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर चोर का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!