Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

शर्मनाक- आनंदम रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने बाथरूम में मोबाइल छिपाकर बनाया महिला का वीडियो…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- देहरादून के नामी आनंदम रेस्टोरेंट में बाथरूम में मोबाइल छिपाकर उससे महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। छिपकर बनाई गई महिला की वीडियो फुटेज भी बरामद हुई है। मामला 15 अगस्त को चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट का है। मामले का खुलासा होते ही बीती शाम रेस्टोरेंट में बैठी महिलाओं और कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और हंगामा किया।

 

मामला बढ़ते ही रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके पर पहुंचा। वहीं पुलिस भी जांच-पड़ताल में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर कैंट पुलिस ने बीती रात को ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। वहीं रेस्टोरेंट के बाथरूम में छिपाए गए मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ले ली है। वहीं, रेस्टोरेंज मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कैंट कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला आरोपी युवक विनोद निवासी झारखंड अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छिपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था।

 

आरोपी एक साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। वह पहले भी कई बार कर चुका है। वहीं, आनंदम रेस्टोरेंट के मालिक आनंद गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सभी जानकारी दे दी है। यह सफाई कर्मचारी एक सिक्योरिटी एजेंसी से हायर किया था। पुलिस को लिखित में जानकारी दे दी गई है। आरोपी सफाई कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!