काशीपुर – (सुनील शर्मा) युवा शक्ति की जागरूकता एवं सहयोग के बगैर उत्तराखंड नव निर्माण का सपना सजोना असंभव है। उत्तराखंड नव निर्माण को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने काशीपुर स्थित एक होटल में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान उक्त उदगार रखते हुए युवाओं के सवालों का जवाब दिया और उन्हें विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी यदि उत्तराखंड की सत्ता में आई तो वह इस प्रदेश का नव निर्माण करेगी। आप नेता कोठियाल ने बारी बारी से सत्ता पर काबिज रही बीजेपी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जिन सपनों को लेकर उत्तराखंड निर्माण के लिए आंदोलन किया गया था वें सपने तो पूरे हुए ही नही। आंदोलन के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड तो बना नही और न ही यहां की जनता के सपनो का। जिन राष्ट्रीय दलों को यहां की जनता ने सत्ता सौंपी उन्होंने सत्ता का सुख तो बहुत भोगा मगर प्रदेश के नव निर्माण का कार्य करना वह भूल ही गए ।अगर वह सत्ता सुख भोगने के बजाय इस नवोदित प्रदेश को सजाने संवारने का काम करते तो आज उत्तराखंड इस दुर्गति का शिकार ना होता ।अब समय आ गया है कि उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी के साथ उठ खड़ी हो और प्रदेश के नव निर्माण का हिस्सा बने।

Skip to content











