Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

श्रीनगर गढ़वाल में बोले सीएम योगी, कहा- देवभूमि के लोगों से संवाद आत्म साक्षात्कार जैसा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने वहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगे माता और माता धारी देवी को नमन करने के साथ ही किया। दस सालों में हमने बदलते भारत को देखा सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीनगर गढ़वाल में कहा कि आज भारतीय जहां भी जाता है लोग उसे सम्मान से देखते हैं।

 

पहला सीडीएस उत्तराखंड ने देश को दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में 150 जिलों में नक्सलवाद था। आज देश के तीन या चार जिलों में है। उन्होंने कहा कि तीसरा मौका देकर देंखे तीसरे कार्यकाल में ये भी खत्म कर देंगे। देश की सुरक्षा के लिए अपनी जवानी लगाने वाला प्रदेश है उत्तराखंड सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड देश की सुरक्षा के लिए अपनी जवानी लगाने वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सीमाएं मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। कश्मीर में आंतकवाद की समस्या की समस्या का समाधान हो गया है। धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में परिवर्तन आया है।

 

पहाड़ में बढ़ी है कनेक्टिविटी सीएम योगी ने कहा कि पहाड़ में कनेक्टिविटी बढ़ी है यहां अब सुविधाएं मिल रही हैं। रेल सुविधा के साथ ही उत्तराखंड में सड़कें बन रही हैं। आज आधे घंटे में केदारनाथ और बद्रीनाथ पहुंच सकते हैं। मेरा बचपन यहां गुजरा है। पहले दो या तीन किमी चलकर पानी लाते थे आज हर घर नल से पानी मिल रहा है। ईंधन के लिए लकड़ी लानी पड़ती थी लेकिन भाजपा आज सिलेंडर दे दिए गए हैं। उत्तराखंड में विकास की धारा बही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!