Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

नहाते समय बाथरूम की जाली पर पड़ी महिला डॉक्टर की नजर, कैमरा ऑन मोबाइल देखते ही उड़े होश…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली- दिल्ली के लेडी हार्डिंग कॉलेज के हॉस्टल में महिला डाक्टर का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जिस समय वीडियो बनाया गया, उस वक्त महिला डॉक्टर नहा रही थी। पीड़िता उत्तर-पूर्वी राज्य की रहने वाली है और एमडी कर रही है। वारदात से पुलिस और हॉस्टल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। संसद भवन से कुछ दूरी पर स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में उत्तर-पूर्वी राज्य की एक महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह नहा रही थी,

तब कोई उसकी अश्लील वीडियो बना रहा था। शिकायत पर मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस को सोमवार देर शाम तक वीडियो बरामद नहीं हुई है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का एचएसएसबी हॉस्टल है। चार मंजिला हॉस्टल में अंडर ट्रेनी महिला व पुरुष डॉक्टर रहते हैं। इस हॉस्टल की पहली मंजिल पर रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने रात करीब 1.45 बजे पीसीआर कॉल कर पुलिस को उसका अश्लील वीडियो बनाने की सूचना दी। 

सूचना मिलते ही नई दिल्ली जिला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़िता ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसने देखा कि ऊपर लगी जाली से कोई मोबाइल से उसकी वीडियो बना रहा है। शोर मचाने पर वह वहां से हट गया।  पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हॉस्टल में तलाशी अभियान शुरू किया, मगर कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस की टीमें सोमवार को दिनभर हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगालती रहीं। सोमवार देर शाम तक वीडियो बनाने वाले आरोपी के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!