हल्द्वानी – (जफर अंसारी) कहते हैं कोई भी अगर अपना लक्ष्य निश्चित कर ले तो वह अपनी मंजिल पर जरुर ही पहुंचता है। ऐसा ही कर दिखाया है हल्द्वानी के एक टुकटुक सवारी चालक साहिल ने । आपको बताते चलें कि आर्थिक मंदी से तंगी झेल रहे एक टुकटुक चालक साहिल को एक्टिंग करने का जुनून होना उनके लिए कामयाबी की सीढ़ी बन गया। साहिल हल्द्वानी की सड़कों पर दिनभर टुकटुक चलाते और रात में अपने घर में एक्टिंग के गुर सीखते। उनकी मेहनत रंग लाई और अब वह बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों में बहुत ही जल्द नजर आने वाले हैं फिल्मों के नाम को अभी गोपनीय रखते हुए साहिल ने बताया कि बड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करते हुए आज इस मुकाम पर मैं पहुंचा हूं और साथ ही मैंने टी सीरीज और भी कंपनियों के वीडियो एल्बम में भी काम किया है। वही सोनी पर आने वाले क्राइम पेट्रोल में भी मैंने कई एपिसोड किए हैं। अपने साथियों और अपने परिवार लोगों का धन्यवाद करते हुए साहिल ने कहा कि इन्हीं की प्रेरणा से आज मैं आगे बढ़ सका हूं।

Skip to content











