Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

HPCL ने मांगी 11 गैस स्टेशन खोलने के लिए जमीन, डीएम के निर्देश जारी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- एचपीसीएल को जिले में गैस स्टेशन के लिए जगह मिल गई तो जल्द ही घरों में पाइपलाइन से गैस पहुंचने लगेगी। एचपीसीएल ने नगर निगम क्षेत्र में छह गैस स्टेशन और रामनगर, लालकुआं और कालाढूंगी में पांच गैस स्टेशन खोलने के लिए जिला प्रशासन से जमीन मांगी है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को जिले में गैस स्टेशन के लिए जगह मिल गई तो जल्द ही घरों में पाइपलाइन से गैस पहुंचने लगेगी।

एचपीसीएल ने नगर निगम क्षेत्र में छह गैस स्टेशन और रामनगर, लालकुआं और कालाढूंगी में पांच गैस स्टेशन खोलने के लिए जिला प्रशासन से जमीन मांगी है।जमीन मिलते ही स्टेशन स्थापित करने की प्रकिया शुरू हो जाएगी। एचपीसीएल को गैस पाइपलाइन शुरू करने से पहले गैस स्टेशन बनाने हैं।

इस स्टेशन का प्रयोग मुख्य गैस पाइपलाइन से आ रही हाईप्रेशर गैस का प्रेशर कम करने के लिए किया जाता है। इनसे घरों को गैस सप्लाई होती है। बीते दिनों बैठक में एचपीसीएल ने नगर निगम क्षेत्र में छह स्टेशन के लिए जगह मांगी। एचपीसीएल ने कहा कि उन्हें एक स्टेशन के लिए 60 वर्गमीटर जगह चाहिए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!