Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे रुद्रपुर……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक रुद्रपुर पहुंचे ,जहां भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ और लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना ने अंग वस्त्र पहनाकर व बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया है

 

जो कार्यकर्ताओं के बूते साकार होगा। भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने का कि प्रत्येक यूथ प्रत्येक बूथ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है और इस बार फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे ।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति भावनात्मक रूप से पीएम मोदी से जुड़ा हुआ है और भाजपा की रीति को आत्मसात कर रहा है ।उन्होंने कहा की उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट भाजपा की झोली में जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है ।लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है

 

और इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचो सीट जीतकर केंद्र में तीसरी बार भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता चुनाव में जी जान से जुट जाएं। इस दौरान विधायक से शिव अरोड़ा विवेक सक्सेना हितेंद्र तिरपाठी राज कोली शिवकुमार शिब्बू रामकिशन आदि लोग मौजूद रहे

और पढ़ें

error: Content is protected !!