Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

बनभूलपुरा एसओ की फोटो के साथ भ्रामक पोस्ट वायरल, मुकदमा दर्ज…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में प्रशासन की कार्रवाई के संबंध में एक युवक ने सोशल मीडिया में एसओ बनभूलपुरा की फोटो के साथ भ्रामक पोस्ट वायरल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बनभूलपूरा क्षेत्र में मलिक का बगीचा में बने नमाजस्थल और मदरसे को शनिवार देर रात प्रशासन ने सील कर दिया था और ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी थी।

 

मगर प्रशासन के आदेश को बदलकर एक युवक ने सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट अपलोड कर दी। इस पोस्ट के साथ ही बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी की फोटो भी लगायी गई थी। पोस्ट में धार्मिक संरचनाओं के ध्वस्तीकरण के संदर्भ में प्रशासन की विधिक प्रक्रिया के संबंध में भ्रामक एवं निराधार तथ्य फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया में डाला गया था। इसके बाद पोस्ट वायरल करने वाले युवक अब्दुल कादिर के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि इसे गंभीरता से लिया गया है और पुलिस की सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल ने पोस्ट करने वाले युवक के साथ ही इस पर कमेंट करने वालों और पोस्ट को वायरल करने वाले अन्य लोगों की सूची बनाकर थाना बनभूलपुरा को भेजी है। इनकी जांच की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!