Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी- मदरसा और नमाजस्थल अतिक्रमण पर प्रार्थना पत्र के निस्तारण का इंतजार, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- मलिक के बगीचे में बना मदरसा और नमाज स्थल टूटेगा या नहीं इस पर असमंजस बरकरार है। सूत्रों के अनुसार प्रशासन अंदरखाने तैयारी में जुटा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण होना है। इसके बाद कार्रवाई की जा सकती है। रविवार को मलिक के बगीचे में अतिक्रमण कर बनाए मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ा जाना था।

 

प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने इसकी तैयारी भी कर ली थी लेकिन देर रात प्रशासन ने सील की कार्रवाई कर मौके पर फोर्स तैनात कर दी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि देर रात उनके पास एक प्रार्थना पत्र आया था। इसमें 2007 में हुए हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया था। इस आदेश के क्रम में कुछ लोगों के प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया है। इनका निस्तारण एडीएम नजूल की तरफ से किया जाना है।

 

नगर निगम से भी इस मामले में एडीएम ने उत्तर मांगा है। दो दिन में उत्तर दे दिया जाएगा। अंतिम निर्णय जिला प्रशासन का होगा। उधर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि रेलवे इस जगह को अपनी जगह बताता है। इस मामले में रेलवे ने पूर्व में वहां के लोगों को नोटिस दिया था। हाईकोर्ट ने रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। ये मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस कारण यह कार्रवाई रोकी गई है। जल्द ही इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!