सेवा पखवाड़ा दिवस के तहत भारत विकास परिषद संस्था ने किए बैंच वितरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर – (शादाब हुसैन ) भारत विकास परिषद संस्था  समाजहित के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में भारत विकास परिषद ने सेवा पखवाड़ा दिवस के तहत सरस्वती शिशु मन्दिर, लँगडभोज, गदरपुर में छात्रों के बैठने की व्यवस्था हेतु 16 बैंच वितरित किए।इस दौरान भारत भूषण चुघ ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की सुविधा के दृष्टिगत 16 बैंच विद्यालय को सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी भारत विकास परिषद समाजहित में सेवा का कार्य निरन्तर जारी रहेगा। इस अवसर पर व्यवस्थापक वीरेन्द्र सिंह, सह व्यवस्थापक जितेन्द्र सिरोही, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह फोगाट, अध्यक्ष विशन सिंह, राजकुमार बिन्दल, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य सुमन अवस्थी, बवली, एडवोकेट आरपी सिंह, किशन सिंह, अमित गम्भीर, संजय ठुकराल, सोनू अनेजा, सुभाष, राजेश बजाज आदि उपस्थित थे

और पढ़ें

error: Content is protected !!