Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

छह महीने बीत गए, कब बनेगा मालन पुल…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- महानगर कांग्रेस ने क्षतिग्रस्त मालन पुल के शीघ्र निर्माण और शहर की सड़कों के सुधारीकरण की मांग है। इस संबध में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी और लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन प्रेषित किया है।गुरूवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार के मोटाढाक में विगत 13 जुलाई को मालन पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।

 

छह माह बीतने के बाद भी पुल निर्माण कार्य अभी तक आरंभ नहीं हो पाया है। इस कारण भाबर  क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महान कांग्रेस की ओर से पुल निर्माण की मांग उठाने के बाद भी संबधित विभाग उदासीन बने हुए हैं। दूसरी ओर शहर की सड़कों की हालत भी वर्षाकाल से नहीं सुधारी गई है। जो थोड़ा पैच वर्क किया भी गया था, वह उखड़ गया है साथ ही नई बनाई सड़कों पर तो घा ऐप पर पढ़ें आई है,

 

जो निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ओर इशारा कर रहा हा ज्ञापन में पुल व सड़क निर्माण कार्य अविलंब आरंभ करने की मांग की गई है और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांगेग जिलाध्यक्ष विजय रावत और धीरेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!