बरसाती नाले की दहशत में लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कालाढुंगी– (जुबैर आलम)  कालाढुंगी के बच्चीपुर धमोला के लोग अपने घरों के पीछे बह रहे एक बरसाती बड़े नाले से परेशान है, ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में नाले में पानी का बहाव बहुत तेज़ होता जिससे घरों में पानी घुस जाता है और जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है ग्रामीण कई बार साशन प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत करवा चुके लेकिन उनकी इस समस्या का आज तक कोई समाधान नही हो पाया है, वही ग्रामीण महिला गंगा देवी ने बताया वह अपने गांव के दर्जनों लोगों के साथ नाले की समस्या को लेकर के न्यूज़ के माध्यम से सरकार को अवगत कराना चाहती है कि हम लोग अपने पूर्वजों के समय से बच्चीपुर धमोला में रह रहे हैं लेकिन यहां इलेक्शन भी होते हैं वोट भी डालते हैं मगर यहां कभी कोई हमारी इस समस्या का हल नही हो पाया है बहते नाले से भय का माहौल रहता है साथ ही बरसात के समय हम लोगों को रात दिन भय बना रहता है कि कोई दुर्घटना ना हो जाए, हम शाशन प्रशासन से  नाले पर पत्थरों की दीवार कराने की कई बार मांग कर चुके है लेकिन अब तक कोई हल नही निकाला गया

और पढ़ें

error: Content is protected !!