इग्‍नू  में जनवरी  2024  सत्र के लिए  पुनः पंजीकरण शुरू, अंतिम  तिथि 29  जनवरी  2024……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- इग्‍नू  में जनवरी  2024  सत्र के लिए  पुनः पंजीकरण (Re-registration) शुरू हो चुका है  जिसकी अंतिम तिथि  29  जनवरी  2024 है।  जिन भी शिक्षार्थियों को जनवरी  2024 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण  है वे कृपया अंतिम तिथि तक इग्नू की वेबसाइट  पर जाकर आवेदन कर  सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि ऐसे शिक्षार्थी जिन्होंने जुलाई  2023 सत्र में सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों में प्रवेश लिया है

 

वे जनवरी  2024  सत्र  में पुनः पंजीकरण के  पात्र हैं। उन्होंने ऐसे शिक्षार्थियों से भी पुनः पंजीकरण करने का आग्रह किया है जो पिछले सत्रों में  किसी कारणवश पंजीकरण नहीं कर पाए थे। शिक्षार्थी निम्न लिंक  https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर  जाकर पुनः पंजीकरण कर सकते हैं प्रो ललित तिवारी समन्वयक इग्नू डीएसबी परिसर

और पढ़ें

error: Content is protected !!