Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

उत्तर प्रदेश युवा उत्सव 2023-24 में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे युवा कलमकार अमन कुमार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बागपत- जिले के युवा लेखक अमन कुमार ने फिर एक बार बागपत को नई पहचान दिलाकर जिले का मान बढ़ाया। मेरठ के आईईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय युवा उत्सव में छह जनपदों के प्रतिभागी लेखकों के साथ स्पर्धा में अमन कुमार ने एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर सर्वश्रेष्ठ कहानी लिखते हुए बागपत को जीत दिलाई। पहले भी विभिन्न अवसरों पर अमन ने बागपत जिले का नाम रोशन किया।

 

उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरीश मिश्रा और शिवानी त्यागी ने हर्ष जताया। अमन ने बताया कि युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उनको प्रतिभा प्रदर्शन का अनोखा मंच मिला। जनपद स्तर पर युवा उत्सव कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपरांत मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरीश मिश्रा और शिवानी त्यागी का मार्गदर्शन मिला

 

जिसके परिणामस्वरूप अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीत मिली और मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व राज्य युवा उत्सव में करने का महत्वपूर्ण दायित्व मिला। वहीं सलोनी गौतम, ऋषभ ढाका, हर्षिता राव, भावना बिडलान, सुषमा त्यागी, शादाब अली, हिमांशु, गौरव डावर, ईनाम उल हसन सहित अन्य ने उनको बधाई दी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!