Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

गुब्बारे भरने वाला गैस सिलिंडर फटा,पूर्व विधायक ठुकराल बाल बाल बचे…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- श्री गुरुनानकदेव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर शहर में रात करीब आठ बजे नगर कीर्तन के समापन के दौरान बड़ा हादसा टल गया।  मुख्य बाजार में  गुब्बारे में भरी जाने वाली गैस से भरा सिलिंडर फट गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल नगर कीर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

 

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि जिस समय वह अपना संबोधन दे रहे थे,अचानक सामने गली के किनारे खड़े गैस के गुब्बारे बेच रहे विक्रेता का गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतनी तेज था

 

कि सिलेंडर उड़कर पूर्व विधायक के पास आकर गिरा जिससे पूर्व विधायक ठुकराल बाल बाल बचे चारों तरफ अफरातफरी मच गई। गुरु नानकदेव जी की कृपा रही की इस हादसे में कोई घायल नही हुआ।सभी सुरक्षित हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!