Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

विभागीय परिसंपत्ति से संबंधित कार्यों की पेंडेंसी शीघ्रता से निपटायें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल- सूचना विभाग/20 नवम्बर, 2023: उपरोक्त दिशा-निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने विभागों की परिसंपत्तियों को अतिक्रमणमुक्त किये जाने से संबंधित आयोजित वर्चुअल बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने विभिन्न ऐसे विभागों को जिनकी विभागीय परिसंपत्ति के चिन्हीकरण, मैपिंग, अतिक्रमण मुक्तीकरणमुक्त करने की कार्यवाही और टेरिटोरियल अधिकारी की नियुक्ति करने संबंधित कार्य अभी तक शेष हैं

 

तो उन पेंडिंग कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने ऐसे विभागों को जिनको अभी परिसंपत्तियों के मैपिंग और अतिक्रमण मुक्त करने में प्रशिक्षण और सहयोग की जरूरत हैं उनको उचित सहयोग प्रदान करने के उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये हैं।

 

उन्होंने कहा कि तत्काल सभी विभाग अपनी परिसंपत्ति के मैपिंग से लेकर उस अतिक्रमण मुक्त करने व कस्टोडियन (टेरिटोरियल) अधिकारी को नियुक्ति से संबंधित कार्यों को पूर्ण करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें वर्चुअल बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!