Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत और नेपाल के बीच बह रही काली नदी में,शुरू हो रही रिवर राफ्टिंग का किया अपने हाथो से शुभारंभ……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले का शुभारंभ के साथ काली नदी में दस दिवसीय एक रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ भी किया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम की और से क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी रिवर राफ्टिंग कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने रिवर राफ्टिंग का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तराखंड को प्रकृति ने मुक्त हस्त से संसाधन उपलब्ध कराये हैं। राज्य को अथाह जल शक्ति प्रकृति से मिली है।

 

प्रदेश का सीमांत जिला जल संसाधन के रूप में बेहद समृद्ध है। जल संसाधन का उपयोग अनेक रूपों में हो रहा है। सीएम धामी ने बताया कि पिथौरागढ़ के जिले में साहसिक खेलों को जायदा से ज्यादा बढ़ावा देने के हर संभव  प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही इस मैं रिवर राफ्टिंग को भी  शामिल किया गया है।

 

साथ ही प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से कहा कि आने वाले समय में रिवर राफ्टिंग से उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे इस खास अवसर पर निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि निगम जौलजीबी मेले में करीब पिछले 14 वर्षों में दो हजार से ज्यादा युवाओं को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दे चुका है। प्रशिक्षण के साथ ही युवाओं को पर्यावरण संरक्षण  के बारे मे और आपदा प्रबंधन की बारीकियो को भी सिखाया जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!