Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों  के साथ बैठक की…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों  के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका ईओ को शहीद स्मारक एजेंसी चौक सहित कार्यक्रम स्थल व शहर में साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिये हैं।

 

साथ ही उन्होंने संस्कृति विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षा विभाग को रैली का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग को बूस्टर डोज, बाल विकास विभाग को किशोरी किट व मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण करने के निर्देश भी दिये हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य विभागों को भी कार्यक्रम स्थल पर अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला प्रशासन व खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कंडोलिया से देवप्रयाग मार्ग पर अंडर-14, अंडर-17 व ओपन बालक-बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।

 

क्रॉस कंट्री दौड़ को युवा कल्याण अधिकारी द्वारा हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान दौड़ में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ में 34 बालक व 08 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि क्रॉस कंट्री दौड़ अंडर-14 बालक वर्ग में धैर्य प्रथम, आरूष दूसरे, आशुतोष ने तीसरा, प्रखर थपलियाल चौथा व अमन रावत ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।

 

वहीं बालिका वर्ग में पूजा ने पहला व आंचल दूसरे स्थान पर रही। साथ अंडर-17 बालक वर्ग में अनिकेत पहला, सक्षम नेगी दूसरा, चिराग तीसरा, जीवन ने चौथा व आयुष ने पांचवा स्थान हांसिल किया। बालिका वर्ग में खुशी ने पहला व चांदनी ने दूसरा स्थान हांसिल किया। जबकि ओपन बालक वर्ग में विजित पहला, आदित्य दूसरा, विशाल तीसरा, नीरज ने चौथा व अभिषेक ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। बालिका ओपन वर्ग में राधा ने पहला, संध्या ने दूसरा, मीनाक्षी ने तीसरा व खुशी ने चौथा स्थान प्राप्त किया ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!