Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर ललित तिवारी चुने गए  लिनियन सोसायटी लंदन के फेलो एफ एल एस…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर ललित तिवारी लिनियन सोसायटी लंदन के फेलो एफ एल एस चुने गए है ।19 अक्टूबर को हुई इस प्रक्रिया के संपन्न होने पर   वो फेलो बनाए  गए तथा प्रमाण पत्र जारी किया गया है ।कार्ल वन लिनेअस के नाम पर बनी  सोसायटी 1788 में  बनी जो वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक शोध को बढ़ावा देती है । सोसायटी का  उद्देश्य प्रकृति को समझना ,मूल्य देना तथा संरक्षण है। ]

 

सोसायटी प्रकृति विज्ञान को बढ़ावा देती है जो संयुक्त राष्ट्र के साथ संरक्षण सहित अंतराष्ट्रीय स्तर पर  सतत विकास पर कार्यरत है।  प्रो ललित तिवारी इससे पहले  इंडियन बोटानिकल सोसायटी के फेलो  है तथा उत्तराखंड रत्न सहित राष्ट्रीय सेवा योजना में दो बार गवर्नर से  प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर चुके है । डॉक्टर वाई पी एस पांगते पुरस्कार ,टीचर ऑफ द ईयर 2021एवं बेस्ट डायरेक्टर 2022 का पुरुस्कार   मुख्यमंत्री के हाथो पुरुस्कार प्राप्त कर चुके है ।

 

डॉक्टर तिवारी को   डॉक्टर  रायजादा मेडल 2020 भी मिल चुका है।   प्रो ललित तिवारी पूर्व में शोध निदेशक,ओ एस डी, कार्यक्रम समन्वयक  एन एस एस,कोऑर्डिनेटर आई पी आर सेल  ,अध्यक्ष कूटा सहित डिप्टी कंट्रोलर भी रह चुके है । उनके 177 शोध पत्र राष्ट्रीय तथा  अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर प्रकाशित हो चुके है ।

 

20 बुक चैप्टर सहित  41शोधार्थी उनके निर्देशन एवं सह निर्देशन  में  पी  एच डी कर चुके है। 100 पॉपलर आर्टिकल सहित  12फ्लोरा  पुस्तके तथा 4 संपादित पुस्तके तथा उत्तराखंड संस्कृति पर 10 पुस्तके संपादित कर चुके है। दर्जनों व्याख्यान भी डॉक्टर तिवारी दे चुके है  । कई रक्त दान शिविर तथा पौधारोपण कर्यक्रेम करा चुके है ।एक दर्जन से ज्यादा शोध पर्योजनाओ को संपादित भी कर चुके है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!