Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- महानगर व जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री व आयरन लेडी कही जाने वाली इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी को आधुनिक भारत के इतिहास में सबसे सशक्त महिलाओं में गिना जाता है। वे शुरुआती समय में राजनीति में औपचारिक रूप से शामिल हुई और पिता जवाहर लाल नेहरू के कार्य में उनका हाथ बटाती रहीं। बाद में पिता के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाली।

 

उन्हें देश की पहली महित अगला प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला, तो अपने कार्यकाल में उन्होंने व बड़े और दमदार फैसले लिए। इन फैसलों में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति व प्रिवीपर्स की समाप्ति सहित कई फैसले शामिल हैं। वहीं देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के बाद रियासतों का विलयीकरण कर अखंड निर्माण किया।

 

कहा कि आज भी उन्हें देश को एकजुट करने वाल व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत,

 

जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, केशर सिंह चौहान, बलबीर सिंह रावत, महानगर महिला अध्यक्ष सुधा असवाल, गुड्डू चौहान, भारत सिंह नेगी और प्रवेश रावत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!