Breaking News

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

थलीसैंण- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण के करियर काउंसलिंग सेल एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में एस०बी०आई० थलीसैंण के समन्वय से बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में एस०बी०आई० के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने छात्र-छात्राओं को बैंक में अटल पेंशन योजना, एफ०डी०,आर०डी०, म्यूचुअल फंड आदि विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी |

इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ धर्मेंन्द्र यादव ने लघु बचत एवं धन प्रबन्धन के बारे में जागरूक किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की  प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल ने अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता की उपयोगिता के बारे में बताया  | कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलिंग सेल के प्रभारी डॉ दुदुन मेहता द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में डॉ विवेक रावत, डॉ धर्मेन्द्र कुमार एवं डॉ शिवानी धूलिया उपस्थित रहे |

और पढ़ें

error: Content is protected !!