Breaking News

धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर

कांग्रेस ने कोटा दक्षिणी राजस्थान में सरस्वती को बनाया ऑब्जर्वर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, AICC द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेन्द्र सरस्वती को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में कोटा दक्षिणी विधानसभा का कांग्रेस आब्जर्वर नियुक्त किया है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान की कोटा दक्षिणी विधानसभा का आब्जर्वर नियुक्त करते हुए सरस्वती से आशा व्यक्त की,वह अनुभव से राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के लिए अपना सक्रिय योगदान देंगे।

 

पीसीसी सचिव श्री सरस्वती ने राजस्थान में आब्जर्वर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर्र सिंह रंधावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी वेणुगोपाल और उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को राजस्थान में सर्वाधिक समर्पण देगें । राजस्थान में आब्जर्वर के रूप में वह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राजस्थान रवाना होकर  संकटनात्मक कार्यों में सक्रिय रहेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!