Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

बड़े जोश-उत्साह के साथ सम्पन्न हुई, गौरव सेनानी एसोसिएशन देहरादून की आम सभा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- गौरव सेनानी एसोसिएशन, धर्मपुर विधान सभा देहरादून की आम सभा बड़े जोश-उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। गौरव सेनानी एसोसिएशन देहरादून धर्मपुर विधान सभा की आम सभा बहुत  बड़ी संख्याबल के साथ जे पी प्लाजा, कारगी रोड़, देहरादून में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता गौरव सेनानी एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष महावीर  सिंह रौथाण सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन ने की तथा संचालन गौरव सेनानी एसोसिएशन के धर्मपुर  विधान सभा की इकाई के अध्यक्ष दिनेश नैथानी ने की।

 

आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की सैन्य शक्ति में वृद्धि व मजबूत करना है।गौरव सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर  सिंह रौथाण ने कहा कि संगठन  की स्थापना  सन 2016 में हुई, तथा उन्होनें आजतक के किये गये कार्यों व उपलब्धियों पर बखान किया।जिसके सब सेनानियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। संगठन के काफी सदस्यों ने संगठन की एकता पर बल  देकर अपने विचार रखे।संगठन के सत्य प्रसाद कंडवाल ने तो सभा का माहौल ही गरमा दिया।उनके ओजस्वी वक्तव्यों को सुनकर सब में जोश भर दिया।

 

गौरव सेनानी एसोसिएशन की बैठक में संगठन के सचिव  गिरीश चन्द्र जोशी,सत्य प्रसाद डबराल,होशियार  सिंह रावत, प्रभुपाल  सिंह  रावत, योगेश पसबोला, असम  राइफल्स के सचिव अशोक कुमार  सिंह, सत्य  प्रसाद कंडवाल, पान सिंह रावत  शौर्य चक्र, कयी  बीर नारियां  आदि सम्मिलित रहे।आज जिस तरफ प्रदेश जा रहा है,गौरव सेनानी एसोसिएशन की आवश्यकता महसूस  की जा रही है।अब गौरव सेनानी एसोसिएशन में सभी अर्द्धसैनिक बलों के सेनानियों को शामिल  किया जायेगा।आगामी भविष्य  में पंचायत स्तर पर गौरव सेनानियों को भी चुनाव में उतारा जायेगा।धीरे धीरे गौरव सेनानी एसोसिएशन अस्तित्व में आ रहा है।कुछ समय बाद  यह बल विकराल रूप में विस्तार  होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!