Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पटाखों से बारूद कूटने के दौरान धमाका, एक युवक की मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

निहाल विहार इलाके में बुधवार शाम एक घर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके में 18 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक पिछले साल के पटाखों से बारूद निकालकर उसे कमरे में कूट रहा था, इसी दौरान धमाका हो गया।

 

हालांकि अभी बारूद के मात्रा के बारे में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान पीयूष (18) के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान 9 साल की प्रियांशी और पड़ोसी रितिका (25) के रूप में हुई है। पीयूष स्नातक की पढ़ाई कर रहा था और पिता यशपाल खन्ना, मां और छोटी बहन के साथ सी ब्लॉक नाले के पास निहाल विहार में किराये के मकान पर रहता था। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर छानबीन करवाई।

 

टीम ने कमरे से कई साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि पीयूष पिछले साल के पटाखे से बारूद निकालकर कमरे में कुटाई कर रहा था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना के समय उसके माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे, जबकि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

 

बेटे की मौत से आहत है परिवार 
पड़ोसियों ने बताया कि बेटे की मौत के बाद से परिवार आहत है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पीयूष के पिता कुछ साल से बीमार हैं। उनका इलाज चल रहा है। पीयूष की मां घरों में काम करती है। पड़ोसियों का कहना है कि घटना के समय उसके पिता और मां घर पर मौजूद नहीं थे। धमाका इतनी जोर से हुआ कि पड़ोस के मकान के बर्तन नीचे गिर गए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!