Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रमों के तहत चलाया गया स्वच्छता सेवा कार्यक्रम…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रमों के तहत जिला मुख्यालय स्थित टेका रोड पर सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत की अगुवाई में स्वच्छता सेवा कार्यक्रम चलाया गया। जबकि समुचित जनपद में ग्राम पंचायत स्तर से लेकर नगर निकायों व शिक्षण संस्थानों, बाजारों व कस्बो में जन सहभागिता से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के ठीक एक दिन पूर्व रविवार को देश-प्रदेश सहित जनपद स्तर पर जन सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर से लेकर नगर निकायों तक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वच्छता सेवा कार्यक्रम में सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश सेवा के कई मायने हैं। कुछ लोग सेना के रूप में बॉर्डर पर सेवा दे रहे है जबकि कुछ लोग राज्यों में पुलिस के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद को साफ सुथरा रखने के लिए जन जन का सहयोग किसी देश सेवा से कम नहीं है। कहा कि जनपद साफ-सुथरा रहेगा तो लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत यह जनपद वासियों के लिए शुभ अवसर है, कि महात्मा गांधी की जयंती को स्वच्छता सेवा के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!