Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का देहरादून में दो दिन सत्संग प्रवचन व आध्यात्मिक दीक्षा का कार्यक्रम…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- संत राजिन्दर सिंह जी महाराज 27 सितंबर, 2023 को देहरादून में सत्संग प्रवचन हेतु पधार रहे हैं। वे देहरादून में दो दिन सत्संग फरमायेंगे, जिसका आयोजन सावन कृपाल रूहानी मिशन की देहरादून शाखा द्वारा किया जा रहा है। सत्संग के इस कार्यक्रम में सिर्फ देहरादून से ही नहीं बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों के अलावा विदेशों से आए भाई-बहन भी भाग ले रहे हैं।

 

सावन कृपाल रूहानी मिशन के मीडिया प्रभारी सौरव नरूला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के सत्संग का कार्यक्रम 27 और 28 सितंबर, 2023 को देहरादून के सुभाष नगर में स्थित मानव केन्द्र में शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। 28 सितंबर की शाम 3 बजे संत राजिन्दर सिंह जी महाराज उपस्थित जनसमूह से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और 28 सितंबर को ही सत्संग के उपरांत इसी स्थान पर रात्रि 9 बजे प्रभु-प्राप्ति के जिज्ञासु भाई-बहनों के लिए नामदान (आध्यात्मिक दीक्षा) का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,

 

जिसमें संत राजिन्दर सिंह जी महाराज उन्हें प्रभु की ‘ज्योति’ व ‘श्रुति’ का निजानुभव प्रदान करेंगे। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के देहरादून में दो दिन तक चलने वाले इस सत्संग व नामदान के कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज विश्वभर में अनेक यात्राएं कर लाखों लोगों को ध्यान-अभ्यास की विधि सिखा रहे हैं, जिससे कि हम अपने मनुष्य जीवन के ध्येय अपने आपको जानना व पिता-परमेश्वर में लीन होना, को इसी जीवन में पूरा कर सकते हैं।

 

वर्तमान में संत राजिन्दर सिंह जी महाराज संपूर्ण विश्व में ध्यान-अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न देशों द्वारा अनेक शांति पुरस्कारों व सम्मानों के साथ-साथ पाँच डॉक्टरेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है।  सावन कृपाल रूहानी मिशन के संपूर्ण विश्व में 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं तथा मिशन का साहित्य विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, अमेरिका में स्थित है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!