Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर प्रेम नगर घाट पर दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वर्गीय अंकिता भंडारी को न्याय मिलने की मां गंगा से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों  ने कहा कि स्वर्गीय अंकिता भंडारी को अभी तक इंसाफ न मिलना सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। 19 वर्षीय स्वर्गीय अंकिता भंडारी के साथ दरिंदों की हैवानियत ने पूरे उत्तराखंड के लोगों को हिला कर रख दिया था। 19 वर्षीय अंकिता की इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने रिसोर्ट में आने वाले वीआईपी गेस्ट को स्पेशल सर्विस देने से मना कर दिया था।

 

एसटीएफ जांच में अब तक वीआईपी का नाम का खुलासा नहीं कर सकी है इससे साफ पता चलता है कि एसटीएफ  सरकार के दबाव में काम कर रही है। हत्याकांड को 1 वर्ष का समय बीत चुका है परंतु प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अभी तक अंकिता के आरोपियों को अभी तक सजा नहीं दिल पे हैं वहीं दूसरी ओर धामी जी  श्रीकोट स्थित राजकीय नरसिंह  कॉलेज का नाम अंकित भंडारी के नाम पर रखने की घोषणा कर राजनीति करने का काम कर रहे हैं बेहतर होता यदि धमीजी अंकित भंडारी के परिजनों को हिसाब दिलाते और अंकित हत्याकांड में आरोपियों को फांसी की सजा दिलवा कर उस वीआईपी का नाम उजाकर करते।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पार्टी की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी संजय गौतम, विधान सभा उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पवन वर्मन, जिला सचिव अजय मुखिया, गीता देवी, विशाल शर्मा, पवन कुमार, अमनदीप, अर्जुन सिंह, मानिक गिरी, काका कौशल, रवि कालयान, शुभम सैनी आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!