Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी किये गिरफ्तार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) छात्र के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में तीन आरोपियों को लालकुआं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट करने के आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

 

गोपीपुरम हल्दूचौड़ निवासी खीम सिंह बिष्ट ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर उनके पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

 

पुलिस ने तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो मारपीट करने वाले तीन लड़के प्रकाश में आए।

 

पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों संदीप गिरी पुत्र राजेंद्र गिरी निवासी दुर्गापुर मोतीराम हल्दूचौड़ और गोपाल सिंह गैड़ा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नाथूपुर चोमवाल मोटाहल्दू को डूंगरपुर हल्दूचौड़ से जबकि एक नाबालिग को उसके भाई के संरक्षण में लेकर हल्दूचौड़ चौकी लाया गया।

 

पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कां. अनिल शर्मा, मनीष, गुरमेज सिंह शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!