Breaking News

धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर श्री राम स्टोन क्रेशर की अनूठी पहल, मरीजों के बीच पहुंची खुशियां सीएम धामी के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस की सख्ती, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस उत्तराखंड में 8.39 लाख और मतदाता सूची से बाहर होने की तैयारी, प्री-एसआईआर में पहले ही कट चुके 4.53 लाख वोट वीकेंड पर नैनीताल जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी, 4 और 5 जुलाई को लागू रहेगा विशेष डायवर्जन प्लान अब सरकार पहुंचेगी आपके द्वार, 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े में घर-घर तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं आईजी कुमाऊं का बेतालघाट थाने में औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पुलिस व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

प्लास्टिक के ड्रम में मिला लापता छह साल की बच्ची का शव……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक छह साल की लापता बच्ची का शव चॉल के एक कमरे से बरामद किया गया है। उसे एक प्लास्टिक के ड्रम में छिपा कर रखा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची का शव मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने 13 सितंबर को घर से बच्ची के गायब होने की शिकायत दी थी। पुलिस लड़की की तबसे ही तलाश कर रही थी। इसी दौरान उन्हें शुक्रवार को एक घर से बदबू आने की सूचना मिली।

 

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बच्ची का शव मिला। अधिकारी ने बताया कि बच्चे का शव इलाके की एक चॉल के बंद कमरे में प्लास्टिक के ड्रम में बंद पाया गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!